मध्य प्रदेश में सीएम सुक्खू ने संविधान रैली में लिया हिस्सा, दिल्ली चुनाव की संभालेंगे अब जिम्मेदारी

Sanjay Gupta
By Sanjay Gupta Add a Comment 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज मध्यप्रदेश के महू पहुंचे। बताया जा रहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस महू संविधान अभियान की शुरुआत कर रही है। कुछ ही देर में सीएम सुक्खू महू में जय भीम, जय बापू – जय संविधान रैली में शामिल होंगे। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी उपस्थित रहेंगे। इस रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी महू पहुंच चुकी हैं। महू में रैली के बाद सीएम सुक्खू आज शाम दिल्ली लौट आए। अब वह अगले तीन दिन दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटेंगे। कांग्रेस हाईकमान ने सीएम सुक्खू को दिल्ली विधानसभा चुनाव का स्टार प्रचारक नियुक्त किया है और वह आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी पर हमलावर होते हुए अपना प्रचार करेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *