हिमाचल प्रदेश पुलिस में भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां पढ़ें पूरा विवरण

Sanjay Gupta
By Sanjay Gupta Add a Comment 1 Min Read

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस बल में कांस्टेबल पुरुष एवं महिला के 1088 पदों पर भर्ती प्रकिया चल रही है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, सोलन, शिमला व किन्नौर जिला में भर्ती का आयोजन 11 फरवरी से 27 मार्च तक किया जाएगा। दक्षिणी रेंज के आईजी की अध्यक्षता में इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन होगा। भर्ती प्रक्रिया को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण केंद्र की सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश के जिला सिरमाैर में 11202, शिमला 12795, सोलन 9275 और किन्नाैर में 1350 उम्मीदवार भर्ती में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक भर्ती के लिए सबसे पहले महिला उम्मीदवारों को पीएसटी/पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद पुरुष उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि को सुबह 7:00 बजे भर्ती स्थल पर रिपोर्ट करना होगा। इसके लिए हि. प्र. लोक सेवा आयोग ने सभी पात्र उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ई-एडमिट कार्ड न मिलने की स्थिति में उम्मीदवार लोक सेवा आयोग से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा सारी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *