चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चांजू में एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की श्रमिक कॉलोनी भीषण अग्निकांड की चपेट में आ गई। शुक्रवार आधी रात को लगी आग में एक मजदूर की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि लाखों रुपये की संपत्ति राख हो गई।
मृतक की पहचान, पुलिस जांच में जुटी
अग्निकांड में मृतक की पहचान बिंदु पुत्र धर्मचंद, निवासी संगेड के रूप में हुई है। आग लगते ही कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और मजदूर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
लाखों की संपत्ति जलकर राख
इस अग्निकांड में श्रमिक कॉलोनी में रखे कीमती सामान, दस्तावेज और अन्य संपत्ति जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। प्रशासन द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़ें
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने श्रमिकों और स्थानीय निवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। इसके साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया जा रहा है।