चंबा से शिमला वोल्वो बस सेवा शुरू, जानें रूट और टाइमिंग

ताज़ा खबर - आपकी नजर

admin
By admin Add a Comment 2 Min Read
चम्बा - शिमला वॉल्वो बस को रवाना करते विधायक नीरज नैय्यर : दैनिक जनवार्ता
Highlights
  • चंबा-शिमला वोल्वो बस सेवा शुरू: रूट, टाइमिंग और सुविधाएं

चंबा। जिला चंबा से शिमला के लिए नई बीएस-6 अल्ट्रा लग्जरी वोल्वो बस सेवा शनिवार को शुरू हो गई। सदर विधायक नीरज नैयर ने इस बस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि चंबा जिला मुख्यालय, प्रदेश की राजधानी शिमला से सबसे अधिक दूरी पर स्थित है, और लंबे समय से वोल्वो बस सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पूरा किया।

नई वोल्वो बस सेवा की खास बातें:

यह चंबा से शिमला के लिए पहली बीएस-6 अल्ट्रा लग्जरी वोल्वो बस है।

प्रत्येक बस की कीमत 1 करोड़ 51 लाख रुपये है।

प्रतिदिन दो वोल्वो बसें दोनों दिशाओं से चलाई जाएंगी।

चंबा से शिमला वोल्वो बस समय-सारणी
सुबह 7:30 बजे – चंबा से प्रस्थान

10:50 बजे – पठानकोट

11:25 बजे – जसूर

12:30 बजे – तलवाड़ा

1:40 बजे – ऊना

4:00 बजे – चंडीगढ़

6:35 बजे – सोलन

शाम 8:00 बजे – शिमला आगमन

शिमला से चंबा वोल्वो बस समय-सारणी
सुबह 6:00 बजे – शिमला से प्रस्थान

7:40 बजे – सोलन

10:20 बजे – चंडीगढ़

12:30 बजे – ऊना

1:35 बजे – तलवाड़ा

2:40 बजे – जसूर

3:20 बजे – पठानकोट

शाम 6:30 बजे – चंबा आगमन

यह वोल्वो बस सेवा वाया पठानकोट, जसूर, तलवाड़ा, ऊना, चंडीगढ़ और सोलन से होकर चलेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में इस रूट की समय-सारणी में आवश्यक बदलाव भी किए जा सकते हैं।

नई वोल्वो सेवा से चंबा व शिमला के बीच यात्रा और भी सुविधाजनक व आरामदायक हो जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *