चूड़धार मंदिर जाने वाले हिमाचल वासियों से नहीं ली जाएगी फीस: CM सुक्खू, कांग्रेस कार्यकारिणी विस्तार पर चर्चा तेज

दैनिक जनवार्ता - ताज़ा खबर, आपकी नजर

Sanjay Gupta
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू : दैनिक जनवार्ता
Highlights
  • चूड़धार मंदिर जाने वाले हिमाचलियों को राहत, बाहरी पर्यटकों पर शुल्क; कांग्रेस कार्यकारिणी विस्तार की तैयारियां अंतिम चरण में

विस्तृत समाचार :

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि चूड़धार मंदिर जाने वाले हिमाचल वासियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह छूट केवल प्रदेश के स्थानीय लोगों के लिए है, जबकि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों से प्राकृतिक सौंदर्य और स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से शुल्क लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहरी पर्यटक अक्सर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और अन्य कचरा लेकर आते हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान होता है। इसी को देखते हुए शुल्क प्रणाली लागू की गई है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश व आसपास की अहम खबरों के लिए हमारा whatsapp Group Join करें

उधर, दिल्ली में कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी विस्तार को लेकर भी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात कर कार्यकारिणी के संभावित नामों पर चर्चा की। उन्होंने पाटिल को कई नाम प्रस्तावित किए हैं जो जल्द ही कार्यकारिणी में शामिल किए जा सकते हैं।

इससे पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी रजनी पाटिल से मुलाकात की और कार्यकारिणी विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कभी भी किया जा सकता है, और इसके लिए पार्टी हाईकमान से निरंतर संपर्क में रहा जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी इस संबंध में अपने सुझाव और फीडबैक हाईकमान को भेज रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू रविवार को हेलिकॉप्टर से शिमला लौटेंगे, और सोमवार व मंगलवार को प्रस्तावित कैबिनेट बैठकों में भाग लेंगे। ये दोनों बैठकें दोपहर 12 बजे आयोजित होंगी, जिनमें प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मसलों पर निर्णय लिए जाएंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *