दैनिक जनवार्ता नेटवर्क
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन में दिल्ली के चुनावों में भाजपा की जीत को लेकर जश्न का माहौल रहा। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में कमल खिलने का संकेत देते हुए मिठाइयाँ भी बांटी।
वहीं, दूसरी ओर दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अपनी हर स्वीकार करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता का फैसला जो भी रहा वो उसका स्वागत करते हैं। जनता ने जिसको भी चुना है, उम्मीद करता हूँ कि वो जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
बहरहाल, दिल्ली चुनाव की जीत से भाजपा में खुशी की लहर है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी खुशी का माहौल रहा। कई जगह भाजपा कार्यकर्त्ता ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते भी नजर आए।



