दिल्ली को मिली चौथी महिला मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता संभालेंगी दिल्ली की बागडोर

Sanjay Gupta

दैनिक जनवार्ता नेटवर्क
नई दिल्ली। भाजपा विधायक दल की बैठक में दिल्ली के नए सीएम की घोषणा कर दी गई है। अब दिल्ली की बागडोर सँभालने के लिए भाजपा ने महिला चेहरा मैदान में उतारा है।

दिल्ली की शालीमार बाग सीट से जीत कर आई विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है।

नई मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कल रामलीला मैदान में दोपहर 12.35 बजे आयोजित होगा। रेखा गुप्ता का नाम सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहा था।

विधायक दल की बैठक में विजेंद्र गुप्ता और प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा। सभी विधायकों ने इस पर सहमति जताते हुए अंतरिम मुहर लगा दी। इसके साथ ही दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिल गई है।

इससे पूर्व सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित, आतिशी दिल्ली की सत्ता संभाल चुकी हैं। रेखा गुप्ता के नाम के ऐलान के साथ ही भाजपा ने कांग्रेस को भी सन्देश दे दिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *