मैक्लोडगंज में हरप्रीत हप्पो गैंग के चार शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद

दैनिक जनवार्ता - ताज़ा खबर, आपकी नजर

Sanjay Gupta
By Sanjay Gupta Add a Comment 2 Min Read
फोटो सांकेतिक : दैनिक जनवार्ता
Highlights
  • मैक्लोडगंज में कांगड़ा पुलिस ने हरप्रीत हप्पो गैंग के चार शूटरों को किया गिरफ्तार, पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में मिली सफलता

समाचार विस्तार : कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)। पंजाब के मोहाली के साथ लगते खरड़ में हुए बहुचर्चित जिम ट्रेनर हत्याकांड में शामिल हरप्रीत हप्पो गैंग के चार शूटरों को कांगड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पंजाब पुलिस की गुप्त सूचना के आधार पर मैक्लोडगंज पुलिस थाना की टीम ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन के तहत की।

हथियारों सहित आरोपियों की गिरफ्तारी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने दो देसी पिस्तौल, 10 जिंदा राउंड और एक मैगजीन बरामद की है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मैक्लोडगंज पुलिस ने उन्हें पंजाब पुलिस को सौंप दिया है।

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

प्रिंस पुत्र देवेंद्र, निवासी पांडवां, डाकघर मोली, तहसील फगवाड़ा, जिला कपूरथला, पंजाब

ओंकार पुत्र देवेंद्र, निवासी पांडवां, डाकघर मोली, तहसील फगवाड़ा, जिला कपूरथला, पंजाब

अमरजीत पुत्र कुलवंत, निवासी प्रतापपुरा, जिला जालंधर, पंजाब

अजय पुत्र करनैल, निवासी खेड़ा, चाचोकी, तहसील फगवाड़ा, पंजाब

ऑपरेशन की सफलता पर पुलिस की प्रतिक्रिया

कांगड़ा पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी अपराधियों पर शिकंजा कसने की दिशा में एक बड़ी सफलता है। पंजाब पुलिस ने कांगड़ा पुलिस का आभार जताया है और कहा है कि आगे की जांच के लिए आरोपियों को पंजाब लाकर उनसे पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें -: पांवटा साहिब में अवैध शराब और सट्टेबाजी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और भी सतर्क हो गई हैं। पुलिस की टीमें इस पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही हैं ताकि इस गिरोह के बाकी सदस्यों का भी जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *