कालाअंब: बारिश से भीषण गर्मी में मिली राहत | तापमान 7 डिग्री गिरा | फसलों को संजीवनी

ताजा खबर, आपकी नजर - दैनिक जनवार्ता

admin
By admin Add a Comment 2 Min Read
कालाअंब में रविवार सुबह बारिश से पहले छाये बादल :दैनिक जनवार्ता
Highlights
  • कालाअंब में बारिश से गर्मी से मिली राहत, तापमान 7 डिग्री गिरा, किसानों और लोगों को बड़ी राहत

विस्तृत समाचार:
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब समेत आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से आंशिक राहत प्रदान की। करीब एक सप्ताह से क्षेत्र में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। रविवार सुबह करीब 9 बजे बारिश की फुहारों ने चिलचिलाती गर्मी से बेहाल लोगों को राहत दिलाई।

कालाअंब में रविवार सुबह हुई बारिश से तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को बारिश के बाद पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। स्थानीय निवासी राजबीर, गुमान सिंह, अरविन्द, योगेश, आशु, लखविंद्र, मोहित और संजय ने बताया कि बीते सप्ताह से क्षेत्र में भीषण गर्मी के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। गर्मी के कारण छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे थे।

Read More : HPU BA Merit List: नाहन की तपस्या ने हासिल किया छठा स्थान, IAS बनने का सपना

फसलों के लिए भी यह बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं है। इस बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को काफ़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक जल स्रोतों पर भी गर्मी का प्रतिकूल असर पड़ रहा है। क्षेत्र में पहले ही नाममात्र के जल स्रोत बचे हैं, जो गर्मी से सूखने के कगार पर पहुँच गए हैं।

उधर, कालाअंब के चिकित्सक डॉ. अजय वर्मा ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, अधिक से अधिक पानी पीने और हल्का भोजन करने की सलाह दी है। इसके अलावा हीट स्ट्रोक जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, अस्पताल या योग्य चिकित्सक से संपर्क करने की भी सलाह दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *