मंडी गोलीकांड: मुजफ्फरनगर के सगे भाई गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

दैनिक जनवार्ता - ताज़ा खबर, आपकी नजर

Sanjay Gupta
By Sanjay Gupta Add a Comment 2 Min Read
फोटो सांकेतिक : दैनिक जनवार्ता
Highlights
  • मंडी पुलघराट गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, यूपी के दो आरोपी भाई गिरफ्तार

समाचार विस्तार : मंडी (हिमाचल प्रदेश)। मंडी शहर से सटे पुलघराट इलाके में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आजम (20) और अजमल (24) के रूप में हुई है।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के किराए के कमरे से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले की पुष्टि मंडी की पुलिस अधीक्षक (SP) साक्षी वर्मा ने की है।

ऐसे हुई गिरफ्तारी
मंडी पुलिस ने घटनास्थल पर मिले सुरागों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। तकनीकी निगरानी और स्थानीय जानकारी के सहारे पुलिस ने दोनों भाइयों को उनके किराए के कमरे से दबोच लिया।

गोलीकांड की पृष्ठभूमि
गौरतलब है कि पुलघराट क्षेत्र में शुक्रवार रात को बाइक सवार युवकों ने ढाबा संचालक के साथ लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने गोली चला दी, जो गाल को छूती हुई निकल गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियार कहां से लाए गए थे और इसका इस्तेमाल किन उद्देश्यों के लिए किया जाना था।

सम्बंधित खबर : मंडी के पुलघराट में ढाबा संचालक पर फायरिंग : रुपये और एलईडी लूटकर फरार हुए बाइक सवार

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *