मेरा गांव मेरा देश – एक सहारा संस्था ने घोषित की नई कार्यकारिणी, ‘खुशियों का घर’ बनेगा नया सपना

ताज़ा खबर, आपकी नजर

Sanjay Gupta
बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी के सदस्य : दैनिक जनवार्ता
Highlights
  • नई कार्यकारिणी की नियुक्ति के साथ 'मेरा गांव मेरा देश - एक सहारा' संस्था ने जारी की वार्षिक रिपोर्ट और आगामी योजनाएं

पांवटा साहिब (सिरमौर)। मेरा गांव मेरा देश – एक सहारा संस्था की वार्षिक बैठक में संस्था की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यह बैठक समाजसेवा की दिशा में संस्था की अब तक की उपलब्धियों की समीक्षा और आने वाले वर्ष की योजनाओं को साझा करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

संस्था के प्रमुख पदाधिकारी नियुक्त:

निदेशक पद पर डॉ. अनुराग गुप्ता, संरक्षक धर्मेंद्र वर्मा, विवेक गुप्ता, अशोकेंद्र कश्यप को नियुक्त किया गया।

🏛️ नव नियुक्त पदाधिकारी:

प्रधान पुष्पा खंडूजा, वरिष्ठ उपप्रधान नीरज बंसल, उपप्रधान गिरीश कांत, कोषाध्यक्ष हरीश, महासचिव राजेश कुमार और मीडिया प्रभारी अमित कुमार को चुना गया। संस्था की अन्य कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा।

📘 वार्षिक रिपोर्ट और कार्यों की झलक:

बैठक के दौरान संस्था की वार्षिक रिपोर्ट सभी सदस्यों को सौंपी गई। बीते वर्ष के दौरान संस्था द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों में शामिल रहे:

खुशियों का बैंक के तहत जरूरतमंदों तक कपड़े, राशन और अन्य ज़रूरी सामान पहुँचाया गया।
निशुल्क ट्यूशन क्लास शुरू करके सामान्य ज्ञान और सृजनात्मक गतिविधियों के ज़रिए बच्चों को शिक्षा दी गई। सरकारी स्कूलों के गोद लिए गए बच्चों की पढ़ाई में मदद की गई।
मानसिक रूप से बीमारों और 6 ज़रूरतमंदों को निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया गया और अनाथ बच्चों का रेस्क्यू कर 5 बच्चों को सरकारी शेल्टर में सुरक्षित पहुंचाया गया। इसके अलावा 300 से अधिक फलदार पौधे वितरित कर पर्यावरण का संरक्षण किया गया।

💥 हिमाचल व आसपास की खबरों की जानकारी के लिए हमारा व्हाट्सअप ग्रुप Join करें

जागरूकता अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति, मोबाइल के दुष्प्रभाव, स्वच्छता और शिक्षा के महत्व पर जनजागरूकता फैलाई गई। पर्यावरण संरक्षण के तहत प्लास्टिक कलेक्शन बैंक के माध्यम से पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

🌱 भविष्य की योजनाएं:

🏠 खुशियों का घर!
संस्था द्वारा बुजुर्गों और अनाथ बच्चों के लिए “खुशियों का घर” नामक परियोजना पर काम शुरू किया जा रहा है। यह ऐसा केंद्र होगा जहाँ दोनों वर्ग एक छत के नीचे निःशुल्क रहकर सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *