दैनिक जनवार्ता डेस्क
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने के बाद रेखा गुप्ता ने देर रात दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने उप राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया।
आज अब से थोड़ी देर बाद ही मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समरोह शुरू होने वाला है। इस समारोह में अकेले रेखा गुप्ता ही मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं लेंगी, बल्कि उनके साथ उनके मंत्रिमंडल सहयोगी भी शपथ लेंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम घोषित होने के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि रेखा गुप्ता के साथ और कौन कौन मंत्री पद की शपथ लेगा। पता चला है कि रेखा गुप्ता के साथ छह मंत्री भी शपथ लेंगे।
इनमें मुख्य रूप से प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा, आशीष सूद, मनजिंदर सिरसा, पंकज सिंह और रविंद्र इंद्राज शामिल हैं। फिलहाल ये छह लोग दिल्ली में कैबिनेट मंत्री होंगे। इसके उपरांत मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा।



