प्रियंका वर्मा बनीं सिरमौर की नई उपायुक्त, विकास और जनकल्याण को बताया प्राथमिकता

दैनिक जनवार्ता - ताज़ा खबर, आपकी नजर

Sanjay Gupta
By Sanjay Gupta Add a Comment 2 Min Read
आईएएस अधिकारी प्रियंका वर्मा, डीसी सिरमौर : दैनिक जनवार्ता
Highlights
  • प्रियंका वर्मा ने संभाला सिरमौर की उपायुक्त का कार्यभार, कहा— विकास और जनहित मेरी प्राथमिकता

विस्तृत समाचार:
नाहन (सिरमौर), 30 अप्रैल : जिला सिरमौर को उसकी 46वीं उपायुक्त मिल गई हैं। आईएएस अधिकारी प्रियंका वर्मा ने बुधवार को उपायुक्त सिरमौर के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में निदेशक के पद पर कार्यरत थीं। प्रियंका वर्मा हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले से ताल्लुक रखती हैं और प्रशासनिक सेवा में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।

👉 हिमाचल, हरियाणा और दिल्ली की खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सअप ग्रुप Join करें

उल्लेखनीय है कि प्रियंका वर्मा वर्ष 2019 से 2021 तक अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से जनता और अधिकारियों के बीच मजबूत संवाद स्थापित किया था।

पदभार ग्रहण करने के बाद प्रियंका वर्मा ने स्पष्ट किया कि वे जिला सिरमौर के सर्वांगीण विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी। उन्होंने कहा, “मैं पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करूंगी ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से ज़रूरतमंद जनता तक पहुंचे।”

👉 हमारे फेसबुक पेज को भी follow करें

नए उपायुक्त की नियुक्ति से जिले में विकास की नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद की जा रही है। स्थानीय प्रशासन और जनता ने भी उनका स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में जिले को नई दिशा मिलेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *