इस रहस्यमयी मंदिर का क्या है राज़, जिससे अचंभित है विज्ञान भी?

Sanjay Gupta

दैनिक जनवार्ता नेटवर्क
नाहन (सिरमौर)। भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठों में मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर भी हमारे प्राचीन मंदिरों में से एक ऐसा मंदिर है जो श्रद्धालुओं के लिए सदा रहस्यमयी बना रहा और श्रद्धा का केंद्र रहा। आइये आज जानते हैं इस रहस्यमयी मंदिर के बारे में।

👉 https://chat.whatsapp.com/HylDFypQzHt3pD8v1yoPxE

➡️ बिहार राज्य के बक्सर जिले में लगभग 400 साल पहले मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर का निर्माण हुआ था। जानकारी के मुताबिक भवानी मिश्र के तांत्रिक ने इस मंदिर की स्थापना की थी। इस मंदिर में प्रवेश करते ही अलग तरह की शक्ति का आभास होता है।

मध्य रात्रि के समय इस मंदिर परिसर से आवाजें आनी शुरू हो जाती हैं। बताया जाता है कि ये आवाजें देवी मां की मूर्तियों की आपस में वार्तालाप करने की आती हैं। मंदिर परिसर के आसपास रह रहे लोगों को भी ये आवाजें साफ साफ सुनाई देती है।

मंदिर से आने वाली आवाजों पर कई वैज्ञानिकों ने शोध किए अध्ययन किया किंतु निराशा ही हाथ लगी। बहरहाल वैज्ञानिकों ने भी यही मान लिया कि मंदिर में कुछ तो ऐसा है जो यहां आवाजों के रूप में अत्यंत रहस्यमयी है।

दोस्तो, वैज्ञानिक युग है और विज्ञान ने काफ़ी तरक्की की है। लेकिन आज भी पृथ्वी पर कुछ रहस्य ऐसे हैं जिनको खोजने में विज्ञान भी असफल रहा है और इसी का नाम है भगवान। इस लेख पर अपने विचार अवश्य दें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *